इस एलिवेटेड रोड की तरफ जाने वाले रास्ते को किया पूरी तरह ब्लॉक, ये है वजह

अधूरी एलिवेटेड रोड से एक कार कई फुट नीचे यमुना खादर के इलाके में सीधा जा गिरी थी और तभी इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई थी

अगर आप मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन कि तरफ जा रहे हो तो थोड़ा सतर्क हो जाये क्योकि वहा रोड एक्सीडेंट हादसे के बाद अधूरी बारापूला एलिवेटेड रोड की तरफ जाने वाले रास्ते को पूरी तरह अब ब्लॉक करने के साथ ही PWD ने अब वहां चेतावनी देने वाला साइनेज भी लगा दिया है।

बता दें कि रोड के एंट्री पॉइंट पर वाहन को आगे न जाने के लिए एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर दो जगह कंक्रीट के भारी भरकम जर्सी बैरियर भी रखकर रास्ते को सील किया गया है और साथ ही उन पर खतरे का लाल क्रॉस वाला निशान भी पेंट कर दिया गया है। इतना ही नहीं नट बोल्ट और तारों के जरिए इन बैरियर्स को अच्छी तरह से और भी ज्यादा कसकर पूरा इंतजाम किया गया है जिससे लोग कोशिश करके भी इन पत्थरों को वहा से हटा न सकें।

ये इसलिए किया जा रहा है क्योकि सोमवार की शाम को अधूरी एलिवेटेड रोड से एक कार कई फुट नीचे यमुना खादर के इलाके में सीधा जा गिरी थी और तभी इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई थी। साथ ही हादसे के बाद जांच में PWD की बड़ी लापरवाही सामने आई थी, क्योंकि अधूरी एलिवेटेड रोड की तरफ जाने का रास्ता पूरी तरह से खुला पड़ा हुआ था और वहां इस बात की जानकारी या चेतावनी भी देने वाला कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था कि आगे रोड अधूरी है।

हालाँकि, हादसे के बाद यह भी सवाल उठे थे कि जब वहां निर्माण कार्य अधूरा था, तो लोगों को बड़ी चेतावनी देने के लिए कोई साइनेज क्यों नहीं लगाया गया था और अब उस कमी को भी पूरा करते हुए PWD द्वारा यहां बैरियर पर स्पष्ट रूप से यह चेतावनी भी लिख दी गयी है कि वहां निर्माण कार्य चल हो रहा है और बैरियर से आगे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश बंद है। साथ ही उससे आगे के पूरे हिस्से को प्रतिबंधित क्षेत्र भी घोषित कर दिया गया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!