मेहंदी की गंध से नौ साल की बच्ची को आ रही मिर्गी, डॉक्टर हुए हैरान

अक्सर लड़कियों को मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है पर कुछ ऐसी भी लड़कियां है जो मेहँदी से परेशान रहती हैं, पर एक ऐसा मामला सामने आया है,

अक्सर लड़कियों को मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है पर कुछ ऐसी भी लड़कियां है जो मेहँदी से परेशान रहती हैं, पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे मेहंदी लगाने के बाद एक नौ साल की लड़की को मिर्गी का दौरा आने लगे। जब इस बारें में डॉक्टरों को पता लगा तब वे भी हैरान रह गए। शुरुआत में तो डॉक्टर भी इसे समझ नहीं पाए थे। बची को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में ले जाया गया।

बता दें, यह अध्ययन क्लीनिकल न्यूरोफिजियोलॉजी के नए अंक में प्रकट हुआ है। जानकरी के अनुसार, मेहंदी लगाने के बाद लड़की को शरीर में ऐंठन महसूस हुई। वह 20 सेकंड के लिए निचे गिर गई और बेहोशी हो गई। काफी वक्त बाद मेहंदी लगतने के कुछ वक्त बाद ही उसे दो दौरे पड़े। कुछ वक्त पहले भी वह इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल आई।

इस मामले में डॉ. पीके सेठी ने बताया कि यह रिफ्लेक्स एपिलेप्सी का एक बेहद असामान्य मामला है। इसमें मिर्गी के दौरे बार-बार किसी खास खुशबू से सक्रिय हो जाते हैं, वैसे तो मिर्गी के दौरे ज्यादातर पर अकारण होते हैं। अस्पताल में लड़की के दाहिने हाथ पर मेहंदी लगाई गई थी। मेहंदी के अंदर बहुत ही विशिष्ट मिट्टी की गंध होती है। मेहंदी लगे हाथ को जैसे ही लड़की के सीने के नजदीक लाया गया तो उसे दौरे पड़ने शुरू हो गए। मरीज काफी बेचैन हो गयी। उसके हाथ-पैर ऐंठ गए और आंखें ऊपर को चढ़ गई।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: Gold Price Today 08 February: चांदी चमकी! सोने के दाम हुए स्थिर, जानें आज के दाम

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!