दिल्ली में चीनी मांझे से फिर कटा युवक का गला, युवक की तड़प-तपड़कर मौत

देश की राजधानी में लगातार चीनी मांझे से लोंगो की मौत हो रही है. शाहदरा इलाके में कल एक बार फिर चीनी मांझे ने एक युवक की जिंदगी चली गयी.

देश की राजधानी में लगातार चीनी मांझे से लोंगो की मौत हो रही है. शाहदरा इलाके में कल एक बार फिर चीनी मांझे ने एक युवक की जिंदगी चली गयी. मानसरोवर पार्क के पास स्कूटी से जा रहे युवक का चीनी मांझे से गला कट गया.

आपको बता दें, घायल अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने लापरवाही होने के कारन से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और अभी मामले की जांच कर रही है.

मृतक की पहचान 25 साल के अभिषेक के रूप में हुई है. वह अपने घर वालों के साथ गली नंबर आठ में रहते थे. उनके घर में पिता मनोज कुमार, मां सीमा के साथ तीन भाई और एक बहन भी रहते हैं. परिवार वालों के अनुसार वह रविवार दोपहर में अभिषेक किसी काम से शालीमार गार्डन के लिए निकले थे.

घर से कुछ दूरी पर वह नत्थू कालोनी फ्लाई ओवर पर पहुंचे, अचानक रस्ते में मांझा उनके गले में फंस गया. वह जब तक कुछ समझ पाते मांझे से उनका गला कट चूका था. वह हाथ से मांझे को हटाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस दौरान उनकी अंगुलियां भी कट गई थी. गले में ज्यादा गहरे कट होने के कारन से वह स्कूटी समेत वहीं गिर गए, और उन्हें अस्पताल में मृतक घोषित कर दिया गया.
Insta loan services

यह भी पढ़े: Diesel Cars Ban: अक्टूबर से बंद हो रही है डीजल की ये गाड़ियां, जाने वजह

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!