iPhone लेने के चक्कर में युवक को लगा 29 लाख का झटका, इंस्टाग्राम पर बना शिकार

एक शख्स को इंस्टाग्राम पर सस्ते दाम में आईफोन खरीदना महंगा पड़ गया एक अज्ञात शख्स ने सस्ता मोबाइल दिलाने के नाम पर उससे 29 लाख रुपये की..

आप को बता दें देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स को इंस्टाग्राम पर सस्ते दाम में एक आईफोन (iPhone) खरीदना बहुत महंगा पड़ गया। इसका आरोप है कि उसके साथ किसी एक अज्ञात शख्स ने सस्ता मोबाइल दिलाने के नाम पर उससे 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

बता दें पुलिस ने इस पीड़ित की शिकायत पर उस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा अब दर्ज कर लिया है। और इस पीड़ित की पहचान विकास कटियार के रूप में हुई है, जो की दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के घिटोरनी इलाके का रहने वाला है।

इस शिकायतकर्ता ने पुलिस को ये बताया कि अभी कुछ दिन पहले वह एक इंस्टाग्राम पेज पर आया था। और जहां उसे सस्ती कीमत पर एक आईफोन मिलने का पेज भी दिखा। और सस्ते आईफोन लेने के चक्कर में वह भी एक फ़ोन खरीदना चाहता था।

साथ ही इस शिकायतकर्ता ने ये भी दावा किया कि वह पेज की जांच करने के बाद और यह पक्का सुनिश्चित करने के लिए कि ये पेज असली है, उसने पहले एक दूसरे इंस्टाग्राम पेज पर फ़ोन खरीदने वालो से भी संपर्क किया।

और जिस पर उन सभी लोगों ने इस पेज के असली होने की बात भी कही। साथ ही ये भी दावा किया कि उन्होंने जब ये मोबाइल खरीदा था तो बिना किसी भी समस्या के ये फोन मिल गए। और अगर वह चाहे तो इस पेज के जरिए इस मोबाइल को खरीद सकता है।

बता दें 6 फरवरी, 2023 को कटियार ने इस आईफोन को खरीदने के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। और शिकायतकर्ता ने ये दावा किया कि उन्होंने इस फोन की कुल लागत का 30 प्रतिशत भुगतान मुझे पहले करने के लिए कहा गया जो की 28000 रुपये था।

और इसके बाद उनकी टीम ने कई अन्य अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कस्टम होल्डिंग क्लीयरेंस और साथ ही अन्य टैक्स मुद्दों के नाम पर भी उनसे पैसे की मांग करते हुए उनसे संपर्क किया गया। और पैसे मांगे गए और उन्होंने बहुत पैसा पहले ही दे दिया था।

बता दें पीड़ित ने अपनी इस शिकायत में ये भी दावा किया है कि कुल मिलाकर उसने कई खातों में और कई लेनदेन में कुल 28,69,850 रुपये यह सोचकर ट्रांसफर कर दिए कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, और उसे अपने मोबाइल के साथ वो सारे पैसे वापस उसे मिल जाएंगे।

साथ ही विकास ने यह भी कहा कि वो अभी भी उसके मामले को अब निपटाने और रिफंड के साथ फोन देने के लिए और पैसे की मांग कर रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम जिले के साइबर थाने में इस केस की प्राथमिकी दर्ज की है। और इस मामले की आगे की जांच अभी चल रही है।

Accherishteyये भी पढ़े: मुस्लिम लड़के ने घर में घुसकर हिंदू लड़की को मारी गोली, लड़की की हालत गंभीर

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!