दिल्ली के वसंत कुंज में मोबाइल शोरूम में हुई चोरी, बोरियों में भरकर ले गए फोन

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में चोर किसी तरह से जुगाड़ करके मोबाइल शोरूम के अंदर घुस गए. वो लाखों रुपये के

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में चोर किसी तरह से जुगाड़ करके मोबाइल शोरूम के अंदर घुस गए. वो लाखों रुपये के मोबाइल फोन बोरी में डाल वहां से फरार हो गए. मोबाइल शोरूम में चोरी का यह मामला दुकान में लगे हुए कैमरे में कैद हो गया. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, पॉश इलाके में चोरी का यह मामला 24 सितंबर की सुबह 3 बजे का है. बता दे, यहां 3 चोर एक साथ मोबाइल की दुकान में आये. उन्होंने अपने चेहरे को ढका हुआ था. उनकी यह हरकत कैद हो गई, जिसमें नजर आ रहा है कि 3 नकाबपोश चोर मोबाइल के शोरूम में आये और जिसके बाद सभी मोबाइल फोन को बोरियों में डालते हैं. तीनों चोर महज 4-5 मिनट के अंदर दुकान को खाली कर देते हैं. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

सीसीटीवी में दिखाई देता है कि सबसे पहले दुकान का शटर खोलकर बदमाश मुंह पर नकाब बांध अंदर आते हैं और फिर एक बदमाश बोरी पकड़ बैठा होता है, जबकि दूसरा वाला मोबाइल उसमें डालता रहता है. और इस बीच तीसरे चोर की वहां पर एंट्री होती है. अब एक बदमाश अंदर से सारा सामान निकाल रहा है, दूसरा उठाकर बोरी में डालता है औ तीनों चोरों ने इस पूरी वारदात को 4-5 मिनट में अंजाम दे दिया.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!