दिल्ली के इन इलाकों में होने वाली है कल से पानी की किल्लत, जानिए पूरी लिस्ट
दिल्ली जब बोर्ड ने नोटिस जारी किया है जहां उन्होंने लोगों को बताया है कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या 7 सितंबर से शरू होने वाली है

दिल्ली में पानी की किल्लत आये दिन देखी जाती है जिससे आम लोगो को बहुत ज्यादा परेशानी पहुँचती है। इनमे से कई इलाकों में ये दिक्कत कभी – कभी होती है और बहुत से इलाकों में तो लोगों को इस चीज़ ही आदत है। साथ ही कई इलाके ऐसे है जहां पानी की सुविधा अभी तक पहुंची ही नहीं है।
ऐसे में अब फिर से दिल्ली जब बोर्ड ने नोटिस जारी किया है जहां उन्होंने लोगों को बताया है कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या 7 सितंबर से शरू होने वाली है। जिसका नोटिफिकेशन जारी किया है और साथ ही इलाके भी बताये है जहां ये दिक्कत होगी।
Water supply shall remain affected for 20 hours starting from 10 AM of 07-09-2022 to 06 AM of 08-09-2022. Due to interconnection work in 800 mm dia Okhla Main at Barapullah drain near Bala Sahib Gurudwara & leakage repair work in 1500 mm dia South Delhi main near Sarai Kale Khan. pic.twitter.com/ymyNZgmb4w
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) September 5, 2022
बता दें कि पानी कि सप्लाई 7 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से लेकर 8 सितंबर के सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगी जिसका कारण है कि इंटरकनेक्शन और वाटर सप्लाई पाइप रिपेयरिंग के वजह से ओखला मेंन और बारापूला ड्रेन के साथ साउथ दिल्ली और सराय काले खान के पास ये काम चल रहा है जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों को बहुत से इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी।
इसी के चलते दिल्ली जल बोर्ड ने वाटर टैंकर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिसके लिए दिए गए मोबाइल नंबर दिया गया है जिसके जरिए लोग वाटर टैंकर के सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत
कैलाश नगर, सारे काळा खान, जल विहार, लाजपत नगर, मूलचंद हॉस्पिटल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुञ्ज, देवली, आंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंषन. गोविंदपुरी, जी.बी. पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्ज़ी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिणपुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जाट, कोटला मुबारकपुर, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, जी.के. नार्थ, मालवीय नगर, डियर पार्क, गीतांजलि, श्री निवासपुरी, जी.के. साउथ, छतरपुर, NDMC के इलाक़े।
ये भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो से अब घर तक छोड़ेगी AC फीडर बस, जानिए टाइमिंग और किराया










