दिल्ली के इन इलाकों में हो सकती है पानी की समस्या, पहले से कर लें तैयारी
वजीराबाद में यमुना के पानी का स्तर कम होने से दिल्ली वासियों को पानी की समयस्या का सामना करना पड़ सकता है. जल बोर्ड के मुताबिक,

वजीराबाद में यमुना के पानी का स्तर कम होने से दिल्ली वासियों को पानी की समयस्या का सामना करना पड़ सकता है. जल बोर्ड के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वजीराबाद में यमुना के जल स्तर में धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. मौजूदा वक्त में जल स्तर घटकर 669.40 फुट हो गया है, जबकि वजीराबाद में यमुना का सामान्य जल स्तर 674.50 फुट होना चाहिए.
जिसके चलते कल से आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली के काफी इलाकों में पानी की समस्या हो सकती है. इस समस्या तब तक बनी रह सकती है जब तक जलस्तर पहले जितना नहीं हो जाता है. इसलिए लोगो को सूचित किया जा रहा है कि वे पानी को स्टॉक करलें.
इन इलाकों में हो सकता है जलसंकट:
दिल्ली के सिविल लाइन, करोल बाग, पहाड़गंज, ओल्ड राजेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, पटेल नगर, हिंदू राव अस्पताल, शक्ति नगर, कमला नगर, इंद्रपुरी,कालकाजी, माडल टाउन, रामलीला ग्राउंड, मूलचंद, गोविंदपुर, तुगलकाबाद, अंबेडकर नगर, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, पंजाबी बाग व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी कि समस्या रह सकती है.
जल बोर्ड के कॉल सेंटर 1916 पर कर सकते हैं फोन:
पानी कि किल्लत पर सभी लोग टैंकर के लिए जल बोर्ड के कॉल सेंटर 1916 पर फ़ोन भी कर सकते है. इस नंबर से फ़ोन कर के आप टैंकर को बुला सकते है.
यह भी पढ़े: दिल्ली में यमुना नदी पर बन रहा है नया ब्रिज, 2023 से चलेगी ट्रेनें










