दिल्ली और गाजियाबाद में 20 दिन के लिए हो सकती है पानी की किल्लत

हरिद्वार से गंगनहर में पानी की आपूर्ति बंद कर जाने की वजह से दिल्ली में 20 दिन के लिए पानी का किल्लत हो सकती है। इसी के चलते दिल्ली के

हरिद्वार से गंगनहर में पानी की आपूर्ति बंद कर जाने की वजह से दिल्ली में 20 दिन के लिए पानी का किल्लत हो सकती है। इसी के चलते दिल्ली के सोनिया विहार तथा भागीरथी गंगा जल की आपूर्ति पर असर होगा। जिसकी वजह से आधे से ज्यादा शहर को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ सकती हैं।

आपको बता दें, हर साल दशहरे के पास गंगा की सफाई की जाती है। जिसके चलते सप्लाई रोक दी जाती है। इस दौरान गंग नहर में सफाई के साथ-साथ नहर की मरम्मत भी होती है। दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार को लगभग 150 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई की जाएगी।

इन इलाकों में सप्‍लाई बाधित:

वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी व डेल्टा कॉलोनी के लोगों को तीन दिन तक पानी की किल्लत झेकनि पड़ेगी। जलकल जेई ने कहा कि गंगजल की आपूर्ति न होने तक ट्यूबवेलों से एक वक्त पानी की आपूर्ति शुरू करवाई जाएगी। वहीं, गंगाजल प्रोजेक्ट के मैनेजर उन्मेश शुक्ला ने बताया कि 28 सितंबर से गंगनहर से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। इस प्रकार 29 सितंबर को लोगों को गंगजल की आपूर्ति हो सकेगी।

Insta loan services

यह भी पढ़े: वाहन चालाने वालों के लिए खुशखबरी, Toll Plaza को बंद करने का एलान

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!