भाभी से हुआ झगड़ा, देवर ने की भतीजी की हत्या, ऐसे हुई गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें, की एक युवक का उसकी भाभी से झगड़ा होने पर

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें, की एक युवक का उसकी भाभी से झगड़ा होने पर उसकी भतीजी का ही अपहरण कर और उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह मामला दिल्ली के नरेला का बताया जा रहा है.
पूरे मामले में न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के नरेला इलाके में 4 साल की बच्ची का उसके चाचा ने अपहरण कर उसको मार दिया. आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हुई. बच्ची का शव घर के पास एक जंगल में मिला.
पीड़िता के पिता ने वहां के पुलिस को शिकायत में बताया कि बच्ची रविवार रात से मिल नहीं रही थी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के चलते पता लगा कि बच्ची के चाचा और उसकी मां से उसकी लड़ाई होने पर यह सब हुआ.









