कनॉट प्लेस के बार में जमकर चले लात-घूसे, आपस में भिड़े ग्राहक और कर्मचारी
देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बार में सोमवार की देर रात सर्विस शुल्क लेकर ग्राहकों तथा बार के सभी कर्मचारियों के बीच काफी

देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बार में सोमवार की देर रात सर्विस शुल्क लेकर ग्राहकों तथा बार के सभी कर्मचारियों के बीच काफी मारपीट हुई। मंगलवार को भी सोशल मीडिया पर वीडियो में बार में दोनों पक्ष एक-दूसरे को बुरी तरह लात-घूसों से मारते हुए नज़र आ रहे हैं।
इस मामले में कनॉट प्लेस की पुलिस ने अब तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की और से उन्हें किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।
18 सेकेंड का वीडियो है वायरल
18 सेकेंड के इस वीडियो में कनॉट प्लेस के दर्जी बार तथा किचन रेस्टोरेंट का हैं, जिसके अंदर सोमवार रात एक ग्राहक तथा बार कर्मियों के बीच बिल में आए शुल्क को लेकर बहस हुई।
धीरे-धीरे उनका यह विवाद बात इतनी बढ़ गई कि ग्राहकों और बार कर्मियों के बीच हाथापाई व लात-धूसे चले। जिसका बार में शामिल बाकि लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
मामले की जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









