दिल्ली के कैलाश कॉलोनी में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हुई शिनाख्त
देश की राजधानी दिल्ली के कैलाश कॉलोनी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक 22 वर्ष के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जिसके बाद

देश की राजधानी दिल्ली के कैलाश कॉलोनी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक 22 वर्ष के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जिसके बाद इलाके में काफी सनसनी मच गई. पुलिस को इस हादसे की जानकारी सुबह 9:54 बजे धर्मशाला के पास मिली, जिसके बाद उसी वक्त ज्योति नगर थाने की पुलिस वहां पर पहुंची.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है, घटनास्थल पर जाकर फॉरेंसिक टीम और मोबाइल क्राइम यूनिट ने वहां का बारीकी से निरीक्षण किया और जरुरी साक्ष्य जुटाए. शव को उसी वक्त जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का खुलासा होगा.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक इलाके में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था, साथ ही, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके.









