Delhi के भारत नगर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

देश की राजधानी दिल्ली में भारत नगर थाना इलाके में वीरवार की सुबह काफी राउंड फायरिंग होने से इलाके में लोगों में काफी दहशत फैल गई।

देश की राजधानी दिल्ली में भारत नगर थाना इलाके में वीरवार की सुबह काफी राउंड फायरिंग होने से इलाके में लोगों में काफी दहशत फैल गई। इस के चलते एक युवक को सीने में गोली लगी। घायल को दीप चन्द बंधु अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया गया कि युवक के सिर और हाथ पर धारदार हथियार से वार किया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर भारत नगर थाना पुलिस वहां पर पहुंची।

उधर, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने वहां पर पहुंचकर काफी साक्ष्य जुटाए। भारत नगर थाना पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!