सलाह देने पर हुआ ऐसा बवाल, कि चाक़ू से घोप कर की हत्या

एक ऑफिस में काम करने वाले एकाउंटेंट के साथ मिलकर तीन कर्मचारियों ने अपने ही ऑफिस के स्वीपर की चाकू से घोपकर हत्या कर दी।

ठीक से कपड़े पहनने की सलाह देने पर बात इतनी बढ़ गयी कि एक ऑफिस में काम करने वाले एकाउंटेंट के साथ मिलकर तीन कर्मचारियों ने अपने ही ऑफिस के स्वीपर की चाकू से घोपकर हत्या कर दी। आरोपियों ने स्वीपर युवक पर चाकू से 15 से ज्यादा वार किए थे। रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने हत्या की इस गुत्थी को दो दिन में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार तीसरे आरोपी को दबोचने के लिए तलाश जारी है।

रोहिणी जिला DCP प्रवण तायल के अनुसार उदय विहार, कंझावला दिल्ली निवासी सलमान अली नामक युवक का शव जापानी पार्क के पास 18 अगस्त की सुबह मिला था। इसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। हत्या का मामला दर्जकर प्रशांत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम भी आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इस टीम को सूचना मिली थी कि सलमान अली की हत्या तीन लोगों ने की है। इनमें से दो आरोपी सलमान अली के ऑफिस के कर्मचारी है। पुलिस टीम ने कंपनी के क्राउने हाईट बिल्डिंग में छापेमारी कर दो आरोपी विजय विहार निवासी पवन कुमार(26) व रवि कुमार चौहान(27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके तीसरे साथी रवि दिवाकर की तलाश कर रही है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सलमान उनके ऑफिस में स्वीपर का काम करता था। कुछ दिन पहले साफ-सफाई करते हुए सलमान अली के कपड़े थोड़े खराब हो गए थे। इस पर पवन कुमार ने सलमान अली को ठीक से कपड़े पहनने की नसीहत दे दी। सलमान अली ने इस नसीहत का विरोध किया और धमकी दी कि वह कंझावला का रहने वाला है और उसकी बदमाशों से जान-पहचान है और वह उसकी हत्या करवा देगा, इस पर पवन को लगा कि सलमान अली उसकी हत्या करवा देगा। ऐसे में उसने रवि कुमार चौहान व रवि दिवाकर के साथ मिलकर सलमान अली की हत्या कर दी। पवन कुमार कंपनी में एकाउटेंट का काम करता था। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू की बरामद करने की कोशिश कर रही है।

Insta loan services

 

ये भी पढ़े: Diabetes Care: इन बातो का रखे खास ध्यान करे मैंटेन अपना ब्लड शुगर लेवल

 

 

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!