दिल्ली में 31 दिसंबर को इन जगहों पर होगी जबरदस्त पार्टी, बुक करें टिकट
2024 बस अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. नए वर्ष का आगाज धूम धड़ाके के साथ आप मनाना चाहते हैं तो आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं,

2024 बस अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. नए वर्ष का आगाज धूम धड़ाके के साथ आप मनाना चाहते हैं तो आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं, दिल्ली में 31 दिसंबर की रात को होने वाली 5 ऐसी न्यू ईयर पार्टी के बारे में जहां जाकर आप नए साल का जश्न मना सकते हैं.
पहली टॉप पार्टी दिल्ली एनसीआर के उत्सव वाटिका में नए साल की पार्टी होगी. जोकि रोहिणी सेक्टर 16 में स्थित है. यहां पर शाम 7:00 बजे पार्टी शुरू होगी और रात 1:00 बजे तक चलेगी. टिकट बुकिंग यहां पर 1500 रुपए से शुरू हो रही है. यहां डीजे, ड्रिंक, फूड सब कुछ आपको बिच में मिलेगा.
दूसरी पार्टी दिल्ली के चाणक्यपुरी के अशोक होटल में होने जा रही है. जहां की टिकट बुकिंग 9500 से लेकर 15000 तक है. 15000 रुपए कपल रखी है, जबकि एक पर्सन के लिए 9500 रूपये की टिकट है. यह पार्टी रात 9:00 बजे से 1:00 बजे तक होगी.
तीसरी पार्टी द हांगकांग क्लब में होगी. जो एरो सिटी में है. यह शाम 6:00 बजे शुरू होगी और रात 1:00 बजे खत्म होगी. यहां पर 12500 रुपए की टिकट है. यहां वेज, नॉनवेज खाने के साथ ही ड्रिंक डीजे और जश्न के लिए कई इंतजाम किए गए हैं.
चौथी पार्टी दिल्ली के की-नाइट क्लब होटल सम्राट में होगी जोकि कौटिल्य मार्ग में है. यहां पर कपल के लिए टिकट बुकिंग 8000 रुपए है, जबकि सिंगल पर्सन के लिए 5000 रुपए से है. यह पार्टी रात 9:00 बजे शुरू होगी और सुबह 2:00 बजे खत्म है.
बात करें अंतिम पार्टी की तो यह है रेडियल रोड में टेडी ब्वॉय एन-4 में होगी. यह पार्टी रात 9:00 बजे शुरू होगी और सुबह 2:00 बजे खत्म है. 5000 रुपए इसका टिकट प्राइस रखा गया है. यह क्लब दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित है.









