दिल्ली के इन इलाकों में रहेगा पानी संकट से हाहाकार, हजारों लोगों पर पड़ेगा असर, देखें लिस्ट
देश की राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या काफी देखने को मिल रही है। अब एक बात फिर दिल्ली के कई इलाके में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई

देश की राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या काफी देखने को मिल रही है। अब एक बात फिर दिल्ली के कई इलाके में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। एनडीएमसी ने बताया कि उसे दिल्ली जल बोर्ड से निरंतर बहुत ही कम दबाव के साथ काफी कम मात्रा में पेयजल मिल रहा है। दिन में सिर्फ एक बार ही पानी मिल रहा है। जिस वजह से कई इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है।
एनडीएमसी के मुताबिक जोरबाग, भारती नगर, काका नगर, बापा नगर, पंडारा रोड, पंडारा पार्क, लोधी कॉलोनी, बीके दत्त कॉलोनी, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, उद्योग भवन, राष्ट्रपति भवन, किदवई नगर, रविंदर नगर, खान मार्केट, अमृता शेरगिल मार्ग, पृथ्वी राज रोड, गोल मार्केट, कालीबाड़ी, मंदिर मार्ग और आसपास के इलाके में ढंग से पानी नहीं मिल रहा है। जिस वजह से इन इलाकों में पेयजल की समस्या पैदा हो गया है। इससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









