होली पर दिल्ली के इन इलाकों में होगी पानी की दिक्कत, जल बोर्ड ने बताई वजह
देश की राजधानी दिल्ली में होली पर काफी इलाकों में पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। अंडरग्राउंड रिजर्वायर और पंपिंग स्टेशन की

देश की राजधानी दिल्ली में होली पर काफी इलाकों में पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। अंडरग्राउंड रिजर्वायर और पंपिंग स्टेशन की हर साल होने वाली सफाई की वजह से 14 और 15 मार्च को पेयजल आपूर्ति असर रहेगी।
इन दो दिन के चलते दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति असर रहेगी। होली का त्योहार होने के चलते पानी नहीं आने से लोगों को किलत हो सकती है।
कौन से इलाकों में नहीं आएगा पानी?
दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार 14 मार्च को वसंत कुंज सेक्टर सी-वन तथा शालीमार बाग बीपीएस में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं 15 मार्च को वसंत कुंज सेक्टर डी-7 व 8, घिटोरनी गांव, शालीमार बाग बीपीएस, पीतमपुरा, मुनिरका डीडीए फ्लैट, ईस्ट ऑफ कैलाश, मदनगिरी, मनसा राम पार्क, ककरोला, द्वारका, मटियाला अन्य क्षेत्रों पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक इस अवधि में प्रभावित इलाकों में टैंकर से पानी की आपूर्ति का प्रबंध किया गया है।
पानी नहीं आए तो कहां करें शिकायत?
दिल्ली में पानी से जुड़ी हुई शिकायतों के लिए, आप दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के ग्राहक सेवा केंद्र पर टोल-फ्री नंबर 1916 या व्हाट्सएप के जरिए 9650291021 पर संपर्क कर सकते हैं।









