दिल्ली के इन इलाको में दो दिन पानी की रहेगी किल्लत, बूस्टर पंपिंग स्टेशन की होगी सफाई

देश की राजधानी दिल्ली में जल बोर्ड के भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में साल की साफ-सफाई के चलते बुधवार और वीरवार

देश की राजधानी दिल्ली में जल बोर्ड के भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में साल की साफ-सफाई के चलते बुधवार और वीरवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की किल्लत रहेगी। जिसको देखते हुए विभाग ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने को कहा है।

डीजेबी ने बुधवार को 288 एमआईजी पॉकेट-6 सेक्टर-23 रोहिणी, डी-10 सेक्टर-7 रोहिणी, ए-ब्लॉक जनकपुरी बीपीएस, 288 सेंट तिलक नगर, 112 एसएफएस बोडेला, एडी ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस में भी पानी नहीं आएगा।

वहीं, वीरवार को 288 एमआईजी पॉकेट-7 सेक्टर-23 रोहिणी, डी-15 सेक्टर-7 रोहिणी, बीबी-ब्लॉक जनकपुरी बीपीएस, जीजी-III विकासपुरी, डीजी-III विकासपुरी, एएफ ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस, ए2/एमआईजी आशीर्वाद अपार्टमेंट पश्चिम विहार, 356 एसएफएस मादीपुर, सी एंड एच-ब्लॉक नारायणा विहार, आई-ब्लॉक नारायणा विहार में पानी की आपूर्ति रहेगी।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!