राजधानी के इन इलाकों में शुक्रवार और शनिवार प्रभावित रहेगी पानी की किल्लत

भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में वार्षिक सफाई के कारण शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में अब आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।

दिल्ली में आये दिन पानी की किल्लत से लोगों को उसका सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब इसी से जुड़ी एक और खबर सामने आयी है जहां जल बोर्ड के भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में वार्षिक सफाई के कारण शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में अब आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।

बता दें कि शुक्रवार को शाहबाद डेयरी, तिलक विहार, ए-दो ब्लॉक जनकपुरी, रोहिणी ए-एक सेक्टर-सात, एजी-आई विकास पुरी, मिलनसार अपार्टमेंट पश्चिम विहार, एपी ब्लॉक पीतमपुरा बीपीएस, 32 ब्लॉक न्यू मोती नगर, पंजाबी बाग, मादीपुर, विवेकानंद पुरी, चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी, शहजादा बाग, 1393 क्लब हाउस पॉकेट-4 सेक्टर-12, 717 दस पॉकेट-एक फेज-एक, स्वामी दयानंद कॉलोनी, डीडीए फ्लैट गुलाबी बाग, सराय बस्ती, इंद्रलोक, आनंद पर्वत और दया बस्ती में जलापूर्ति ज्यादा प्रभावित रहने वाली है। वहीं, शनिवार को डीजी-एक विकास पुरी, बरवाला, बी दो (मेन) जनकपुरी BPS में पानी नहीं आएगा।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!