सेलीब्रेटी की पहली पसंद दिल्ली के ये मॉल, होंगे बंद, वजह जान उड़ेंगे होश
देश की राजधानी दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि दिल्ली के वसंत कुंज में 3 बड़े शॉपिंग मॉल जहां पर एक से एक सेलिब्रिटीज आते

देश की राजधानी दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि दिल्ली के वसंत कुंज में 3 बड़े शॉपिंग मॉल जहां पर एक से एक सेलिब्रिटीज आते हैं, विदेशी लोग शॉपिंग करने और घूमने आते हैं. वो 3 बड़े मॉल अब बंद होने की कगार पर हैं. वजह सुनकर पैरों के नीचे से जमीन खिसक सकती है. दरअसल यह 3 बड़े शॉपिंग मॉल पानी की परेशानी से जूझ रहे हैं. यहां के टॉयलेट बंद हो चुके हैं. रेस्टोरेंट में बर्तन धोने तक का पानी नहीं रहा.
अगर दिल्ली सरकार और जल बोर्ड ने अगले 2 से 3 दिनों के अंदर इन 3 बड़े शॉपिंग मॉल को पानी नहीं सप्लाई कि तो दिवाली से पहले यह तीनों मॉल बंद कर दिए जाएंगे. करोड़ों का कारोबार प्रभावित होगा और हजारों की नौकरियों पर संकट बना हुआ है. यह 3 बड़े मॉल हैं डीएलएफ प्रोमेनेड प्रीमियम मॉल, डीएलएफ एम्पोरियो प्रीमियम लक्ज़री शॉपिंग डेस्टिनेशन और एंबिएंस मॉल.
मॉल के टॉयलेट बंद
डीएलएफ प्रोमेनेड, डीएलएफ एम्पोरियो और एंबिएंस मॉल यह तीनों पानी की सप्लाई न होने के कारन से बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं. त्योहारी सीजन यहां पर बड़ी तादाद में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, पर पानी की कमी के होने के चलते 3 मॉल के 70 प्रतिशत टॉयलेट को बंद कर दिया गया है. केवल 1 या 2 ही टॉयलेट को पब्लिक के लिए खोला गया है. उनमें भी पानी बेहद ही कम आ रहा है. ऐसे में शॉपिंग कांप्लेक्स में शॉपिंग करने गए लोगों को बार बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यही नहीं इन तीनों बड़े मॉल में पानी ना होने के चलते काफी बड़े रेस्टोरेंट और कई बड़े ब्रांड के कैफे में बर्तन धोने से लेकर ग्राहकों को पानी पिलाने तक की दिक्कत रेस्टोरेंट के मालिकों के सामने खड़ी हो गई है.
ये है पूरा मामला
मॉल और शॉपिंग कांप्लेक्स संगठन के प्रेसिडेंट अरविंद कपूर ने बताया कि यह पूरा इलाका पूरा शॉपिंग हब है. यहां पर पानी की परेशानी हमेशा से रही है. 2008 में इलाके को विकसित किया था. यहां पर जल बोर्ड का पानी नहीं आता है. प्राइवेट टैंकर से पानी खरीदा जा रहा था. 2008 से लेकर अभी तक की स्थिति ऐसे ही चल रही थी पर अब सरकार ने प्राइवेट टैंकर से पानी लेने पर रोक लगा दी है. बताया गया की जल बोर्ड का पानी हमें मिल नहीं रहा है. ऐसे में शॉपिंग कांप्लेक्स को चला पाना बहुत मुश्किल हो गया है.









