G-20 को लेकर दिल्ली में रहेंगी यह पाबंदियां! कितनी मिली है छूट, पढ़े पूरी खबर

जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस बार हमारा देश भारत कर रहा है. राजधानी दिल्ली में आने वाले 9 तथा 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन

जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस बार हमारा देश भारत कर रहा है. राजधानी दिल्ली में आने वाले 9 तथा 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन होगा. इस सम्मेलन को लेकर दिल्ली को दुलहन के जैसे सजाने का प्रयास चल रहा है। ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा तक दिल्ली में चाक चौबंद तैयारी की गई है. ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया जाएगा. ऑनलाइन सेवाओं पर भी रोक लगेगी. हालांकि, इसके बीच प्रशासन ने कुछ पाबंदियों को हटा दिया लिया है.

क्या बंद रहेगा:

गौरतलब है कि रविवार को जारी हुए आदेश के मुताबिक राजघाट, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, दयानंद रोड, केदारनाथ मार्ग, पदमचंद मार्ग और अंसारी रोड, दरियागंज थाना क्षेत्र में सभी सरकारी/निजी कार्यालय, दुकानें, सिनेमा हॉल, वाहन पार्किंग, बैंक और स्कूल, राजघाट स्थित डीटीसी/क्लस्टर बस डिपो को जी20 शिखर सम्मेलन पर 7 सितंबर को रात 10 बजे से 10 सितंबर को रात 10 बजे तक बंद किया जाएगा. बाद में थाना प्रभारी ने सोमवार को एक और आदेश जारी कर रविवार के आदेश को भी रद्द कर दिया.सोमवार के आदेश में कहा गया कि प्रशासनिक आधार पर इसे वापस लिया गया है और इसे रद्द माना जाए.

इन ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर रहेगी रोक

इधर, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि जी 20 शिखर सम्मेलन के चलते नई दिल्ली जिले में दवाओं के इलावा सभी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर रोक लगाई जाएगी. यातायात के खास पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने मीडिया को बताया कि जी 20 को लेकर 25 अगस्त को पुलिस की ओर से जारी यातायात परामर्श में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, आवश्यक सेवाएं जैसे डाक और चिकित्सा, मेडिकल जांच के लिए सैंपल एकत्र करने की नई दिल्ली में मंजूरी नहीं दी जाएगी. जिले में वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी. ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की मंजूरी नहीं होगी लेकिन दवाओं की डिलीवरी की जा सकेगी. उन्होंने कहा कि जरुरी सेवाओं के लिए दी गई वैध अनुमतियों का सम्मान किया जाएगा.

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!