दिल्ली के इन स्कूलों ने झाडू को बोला अलविदा, अब पोछे से होगी सफाई

नगरपालिका परिषद के स्कूलों में झाडू से सफाई अब पिछले जमाने की बात होगी। अब सफाई के लिए सिर्फ पोछा का प्रयोग होगा।नगरपालिका परिषद के स्कूलों में झाडू से सफाई अब पिछले जमाने की बात होगी। अब सफाई के लिए सिर्फ पोछा का प्रयोग होगा। वायु प्रदूषण वायु प्रदूषण

नगरपालिका परिषद के स्कूलों में झाडू से सफाई अब पिछले जमाने की बात होगी। अब सफाई के लिए सिर्फ पोछा का प्रयोग होगा। वायु प्रदूषण के मद्देनजर एनडीएमसी ने यह फैसला लिया है। इसके चलते स्कूलों को साफ तो रखा ही जाएगा बल्कि झाडू का प्रयोग नहीं होगा।

44 स्कूलों में यह नियम बीते एक हफ्ते से लागू किया गया है। जहां अब स्कूलों में सफाई के लिए सिर्फ पोछे का उपयोग होगा। साथ ही कक्षाएं साफ रहे जिसके लिए विद्यार्थियों का भी साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को भोजनावकाश के चलते जो भी कागज और बाकि की वस्तुएं हैं वह सिर्फ कूड़ेदान में डालने के लिए बताया गया है। ताकि कूड़ा ही नहीं हो।

‘एनडीएमसी के स्कूलों में सफाई के लिए झाडू का ना हो उपयोग’
एनडीएमसी (NDMC) के एक अधिकारी ने बताया कि एनडीएमसी का इलाका नियोजित इलाका है। जहां पर स्कूलों की इमारतों दुरुस्त हैं। हीं, फर्श भी पक्के हैं। ऐसे में झाडू की आवश्यकता स्कूलों में नहीं है। इसको देखते हुए हमने आदेश दिया है कि एनडीएमसी के स्कूलों में झाडू का इस्तेमाल सिर्फ सफाई के लिए बंद किया दिया जाए।

स्कूल परिसर की सफाई तथा कक्षाओं की सफाई के लिए केवल पोछे का प्रयोग किया गया। जिसके लिए स्कूलों में यह आदेश चालू हुआ। साथ ही स्कूलों में आदेश का पालन हो इस बात को लेकर भी स्वच्छता विभाग से जुड़े अधिकारी इसकी निगरानी के लिए निरीक्षण कर रहे हैं।

‘वायु प्रदूषण कम करने में मिलेगा सहयोग’
उन्होंने कहा कि हमने स्कूलों को गंदगी मुक्त करने की दिशा में यह अभियान शुरू किया है। जहां पर स्कूलों में पर्याप्त कूड़ेदान। कूड़ेदानों की भी नियमित सफाई तथा कक्षाओं की भी सफाई रहे। अधिकारी ने कहा कि स्कूलों में कक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को भी गंदगी न करने के लिए भी जागरुक किया गया है।

साथ ही प्रार्थना सभा में भी बच्चों से स्वच्छता में साथ देने की अपील की जा रही है। अधिकारी ने आगे कहा कि इससे युवा पीढ़ी में स्वच्छता को लेकर काफी जागरुकता बढ़ेगी ही साथ ही वायु प्रदूषण कम करने में भी साथ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि एनडीएमसी के 11 नवयुग स्कूल हैं। जबकि 10 अटल आदर्श स्कूल प्राथमिक तक के हैं। आठ स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्तर के हैं और 13 स्कूल दसवीं तक के हैं।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!