इन 10 स्टेशनों के बाहर शरू होने वाली है ट्रांसपोर्ट की ये सुविधाएं

लोक निर्माण विभाग ने मेट्रो स्टेशन के बहार बहुत सी सुविधाओं का निर्माण करने के लिए मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन हब (MMI) योजना त्यार की है

दिल्ली में लोगों को बहुत सी सुविधाएं दी जा रही है जिससे उनको कोई दुविधा न पहुंचे। ऐसे में अब लोगों को 0.3 के दायरे पर रैपिड ट्रैंज़िट को बढ़ावा दिया जा रहा है जहां अब बसों के अलावा आटो, ई-रिक्शा, e-Cycle लोगों को उपलब्ध कराये जायेंगे। जानिए पूरी खबर

बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने मेट्रो स्टेशन के बहार बहुत सी सुविधाओं का निर्माण करने के लिए मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन हब (MMI) योजना त्यार की है। जिसमे अभी शुरुआत राजेंद्र प्लेस, झंडेवालान व नागलाई मेट्रो स्टेशन के बहार लोगों को बसों के साथ ही आटो, ई-रिक्शा, e-Cycle समेत ट्रांसपोर्ट के और भी साधनों को बेहतर प्रबंध किया जा रहा है।

साथ ही ये सुविधा मेट्रो स्टेशनों से 300 मीटर के दायरे में सभी सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था को बेहतर बनाना के लिए किया जा रहा है। इन सुविधाओं में साइकिल ट्रैक के लिए अलग लेन बनाई जाएगी और इसी के साथ स्टेशन के बाहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट भी लगाया जायेगा। इसी के साथ फुटपाथ की चौड़ाई को दो मीटर बढ़ाया जायेगा।

साथ ही लोगों को कोई ट्रांसपोर्ट की दिक्कत न हो तो उसके लिए स्टेशन के बहार बस, ऑटो, ई-रिक्शा मेट्रो स्टेशन के ठीक बाहर उपलब्ध रहेगा और सबसे बढ़िया चीज़ है की आप खुद भी ई -साइकिल को लेजा सकते है वो भी ट्रांसपोर्ट के तौर पर।

इन स्टेशन के बहार जोगा निर्माण

शास्त्री नगर, जहांगीरपुरी, शाहदरा, शास्त्री पार्क, करोलबाग, उत्तम नगर वेस्ट, द्वारका मोड़, नेहरू प्लेस, नवादा, जनकपुरी ईस्ट। ऐसे में इन सबकी कुल लागत 24.28 करोड़ है और इसका काम भी शुरू हो चूका है।

Tax Partner
ये भी पढ़े: CBSE ने किये 10वीं व 12वीं परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, रटने का ट्रेंड होगा खत्म

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!