नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा प्रवेश, जब्त करने के लिए बनाई 48 टीमें

वायु प्रदूषण को देखते हुए सभी गैर-दिल्ली पंजीकृत वाणिज्यिक माल वाहनों में मौजूद हल्का वाणिज्यिक वाहन (एलजीवी), मध्यम माल वाहन (एमजीवी)

Delhi vehicle fines वायु प्रदूषण को देखते हुए सभी गैर-दिल्ली पंजीकृत वाणिज्यिक माल वाहनों में मौजूद हल्का वाणिज्यिक वाहन (एलजीवी), मध्यम माल वाहन (एमजीवी) भारी माल वाहन (एचजीवी) यदि को बीएस-6 अनुरूप नहीं हैं, ऐसे वाहन एक नवंबर से दिल्ली के अंदर नहीं आ सकेंगे, इन पर सख्ती से रोक लगेगी।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश पर अमल करते हुए परिवहन विभाग को साफ किया है कि सभी बीएस-छह वाणिज्यिक माल वाहनों को 31-अक्टूबर 2026 तक की समय के लिए दिल्ली में प्रवेश की इजाजत है, इन पर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन इसके बाद यह भी प्रतिबंधित होंगे।

उसके बाद इन वाहनों की श्रेणी में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को ही दिल्ली में अनुमति होगी। परिवहन विभाग ने यह भी साफ किया है कि वाणिज्यिक माल वाहनों पर ग्रेप के अलग अलग चरणों के रोक उस अवधि तक लागू रहेंगे, जब तक कि वह ख़ास चरण लागू रहेगा।

Delhi vehicle fines वहीं दिल्ली की पड़ोसी राज्यों से मिलती सीमाओं पर परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस उन सभी 126 सीमा प्रवेश बिंदुओं पर स्वचालित नंबर प्लेट की शिनकहत कैमरे भी लगाए जाएंगे। सीएक्यूएम के आदेश का पालन कर यह कार्यान्वयन एजेंसियां तिमाही अनुपालन रिपोर्ट भी सामने लाएंगे। परिवहन विभाग ने प्रतिबंधित वाहनों को पकड़ने के लिए 48 टीमें बनाई हैं जो दिल्ली की सीमा वाले मार्गों पर तैनात रहेंगी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!