थाने के मालखाने से बाइक चुराकर ले गए चोर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

आशंका जताई जा रही है कि कोई थाने से बाइक लेकर चला गया है और उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

पुलिस के पहरे के बीच में थाने के मालखाने से ही बाइक चोरी होने का एक मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित चोरी हो गई अपनी बाइक की बरामदगी होने के बाद उसे लेने के लिए थाने में पहुंचा। इस चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर एक बार फिर से उस बाइक की तलाश में जुट गई है।

घटना दिल्ली के बिंदापुर थाने की है। 28 जून को एक शख्स ने अपनी बाइक चोरी होने की ई-एफआईआर की थी। चोरी की इस शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई। बहुत छानबीन के बाद 18 अगस्त को पुलिस ने चोरी हुई बाइक बरामद कर ली।

बरामद की गई बाइक को पुलिस ने बिंदापुर थाने के मालखाना में जमा कर दिया। न्यायालय से शिकायतकर्ता को बाइक सौंपे जाने के आदेश पारित हुआ। तीन सितंबर को शिकायतकर्ता अपनी बाइक लेने के लिए बिंदापुर थाना में पहुंचा। उसने थाने में कोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाई और फिर उसकी बरामद बाइक सौंपने के लिए कहा। कागजी कार्रवाई करने के बाद में थाने के जांच अधिकारी थाने के मालखाने पहुंचे और फिर बाइक की तलाश करने लगे।

बहुत तलाश के बाद बाइक नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि कोई थाने से बाइक लेकर चला गया है। उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी को इस चोरी के मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस का यह दावा है कि आरोपी की जल्द से पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: भतीजे ने किया चाचा पर हमला, एक वार में सिर से निकला खून का फव्वारा

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!