जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी ये सुविधा

जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अब X-Ray के साथ मरीजों को MRI और CT- Scan की भी सुविधा मिलेगी।

जनकपुरी  सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अब X-Ray के साथ मरीजों को MRI और CT- Scan की भी सुविधा मिलेगी। गुरूवार को स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने इसका उद्घाटन किया। उनका कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को काफी आसानी होगी। पश्चिमी दिल्ली कि 25 लाख की आबादी इस सुविधा का फायदा ले सकेगी। स्टार इमेजिंग और पैथ लैब प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर  सार्वजनिक भागीदारी  पर, सुविधाओं को अस्पताल द्वारा शुरू किया गया है।

Tax Partner

ट्रायल स्तर पर ये लैब कोरोना की दूसरी लहर से पहले ही शुरू हो गई थी। यह हीरो मोटो कार्पोंरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सत्येंद्र जैन ने अस्पताल में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए तैयार किए गए दस बेड का आइसीयू वार्ड व 40 बेड का वार्ड का भी उद्धाटन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा के मेंबर डा. सुशील कुमार गुप्ता व  अस्पताल के डायरेक्टर डा. बीएल चौधरी भी आये थे। पहले यहां MRI और CT- Scan जांच के लिए मरीजों को निजी लैब में रेफर किया जाता था, जिसके कारण न सिर्फ इलाज प्रक्रिया पर असर आता था  बल्कि मरीजों को भी जांच के चलते  काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी

 

ये भी पढ़े:- नाईट पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस ने काटे हज़ारो गाड़ियों के चालान

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!