दिल्ली मेट्रो में अचानक अजीब हरकत करने लगी ये लड़की, वायरल हुआ वीडियो
देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो में हाल ही में ट्रेनों में वीडियो बनाने और अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ चेतावनी जारी हुई थी.

देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो में हाल ही में ट्रेनों में वीडियो बनाने और अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ चेतावनी जारी हुई थी. इस प्रकार की हरकतों के को रोकने के लिए चेतावनी के ठीक बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसके अंदर एक लड़की ट्रेन में हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती हुई नज़र आ रही है.
दिल्ली मेट्रो में बहुत सी घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद वीडियो सामने आया है, और यह वीडियो इंटरनेट पर बेहद सुर्खियां बटोरी हैं. नया वीडियो लोगों का खूब पसंद आई और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस वायरल वीडियो में एक लड़की मेट्रो के अंदर स्ट्रेटनर का प्रयोग करते हुए नज़र आ रही है. वीडियो में दिख रही लड़की बाकि यात्रियों के साथ खड़े होकर अपने बालों को प्रेस कर रही है. वीडियो में आप देख सकते है कि बेखबर लड़की दूसरों की मौजूदगी से बिल्कुल भी परेशान नहीं हो रही थी. सोशल मीडिया पर वीडियो को 58.6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो की समीक्षा करते हुए, सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, “यह मेट्रो है, आपका घर नहीं.”
Delhi Metro की बात ही अलग है!
😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/zzy6nNLmbA— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) June 17, 2023
इससे पहले, मेट्रो ट्रेनों में लोगों के अलग-अलग कपड़े पहने, नाचते, झगड़ते और यहां तक कि किस करते हुए भी लोगो की वीडियो सामने आई. ऐसे मुद्दों को संबोधित करते हुए, DMRC ने कहा, “ऐसी कोई भी हरकत जिससे किसी यात्रियों को असुविधा हो सकती है, दिल्ली मेट्रो के अंदर सख्त वर्जित है.”

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









