दिल्ली में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
राजधानी दिल्ली में यूं तो अपराध लगातार अपने पैर पसार रहा है, ऐेसे में दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है.

राजधानी दिल्ली में यूं तो अपराध लगातार अपने पैर पसार रहा है, ऐेसे में दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है.
आपको बता दें दिल्ली के सीमापुरी इलाके के एक मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है.
पुलिस द्वारा इस संबंध में एक युवक और चार महिलाओं को दबोचा गया है. पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं उनकी पहचान प्रिंस (20), गैंग सरगना 38 वर्षीय महिला व 20 से 30 साल के बीच की तीन युवतियों के रूप में हुई है.
पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर उनके अड्डे पर पहुंच कर इस रेकैट का भंडाफोड किया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ये आरोपी कितने समय से इस धंधे में लिप्त थे.
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार को जिले की स्पेशल टीम को इस बात की सूचना मिली थी कि, सीमापुरी के बी-84/4 मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा हैं.
इस पूरे मामलें का खुलासा करने के लिए संयुक्त टीम का गठन कर पुलिस को उस मकान में भेजा गया. जहां उन्होनें नकली ग्राहक बनकर पहले पुष्टि करने को कहा.
नकली ग्राहक बनकर दरवाज़ा खटखटाया फिर प्रिंस नामक युवक ने गेट खोला, इसके बाद सौदा 2 हज़ार में फाइनल करके नकली ग्राहक के सामने 3 युवतियां पेश की गई.
नकली ग्राहक ने बाहर मौजूद टीम को इस बात की खबर दी और फिर उस मकान पर पुलिस द्वारा छापा मारा गया और आरोपियों को दबोचा गया.
ये भी पढ़े : MCD Election: दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान










