ये है दिल्ली की सबसे सस्ती जींस मार्केट, कम दाम में मिलते हैं मॉल वाले कपड़े

देश की राजधानी दिल्ली में शॉपिंग के लिए एक से एक बाजार हैं. यहां हर बजट के हिसाब से बाजार हैं. देश के कई राज्यों के लोग यहां से प्लास्टिक

देश की राजधानी दिल्ली में शॉपिंग के लिए एक से एक बाजार हैं. यहां हर बजट के हिसाब से बाजार हैं. देश के कई राज्यों के लोग यहां से प्लास्टिक से लेकर कपड़े सहित तमाम तरह के सामान ले जाते हैं और अपने यहां की बाजारों में बेचते हैं. यहां थोक से लेकर फुटकर और नॉन ब्रांड से लेकर बड़े-बड़े ब्रांड तक सभी तरह के प्रोडक्ट्स की दुकानें मिल जाती हैं. हालांकि, दिल्ली की कुछ मार्केट ऐसी हैं जो कपड़ों के लिए फेमस हैं. यहां हल्की क्वालिटी से लेकर भारी क्वालिटी तक के कपड़े मिलते हैं. आज हम आपको दिल्ली की एक जींस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ 350 से 400 रुपये में ब्रांडेड जैसी दिखने वाली जींस आसानी से मिल जाती है.

शॉपिंग मॉल में जहां आपको जींस के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं वहीं हम आपको जिस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं वहां बेहतरीन डिजाइन और क्वालिटी का सामान बेहद कम दाम में मिलता है. इसकी खास बात यह है कि इन मार्केट्स में हर स्टाइल और हर साइज का ऑप्शन दिया है. यहां आप स्किनी फिट से लेकर बॉयफ्रेंड जींस और हाई वेस्ट जींस कुछ भी ले सकते हैं. यही वजह है कि स्टूडेंट्स से लेकर फैशन लवर्स तक इस जगह शॉपिंग करने पहुंचते हैं. तो चलिए अब आपको इसका पता बता देते हैं.

टैंक रोड, करोल बाग
करोल बाग का टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट में से है. यहां आपको थोक के भाव जींस मिलेगी. देश के सभी दुकानदार यहां पर थोक के भाव में जींस लेने के लिए आते हैं. यहां आपको आसानी से 300 रुपए से लेकर 400 रुपए के बीच बेहतरीन तथा ब्रांडेड दिखने वाली जींस मिल जाएंगी.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!