खास होगी इस बार की लव कुश रामलीला, हाई है दर्शकों का जोश
देश की राजधानी दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला इस बार पहले से भी खास होने वाली है. इसका कारन है बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, जो इस

देश की राजधानी दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला इस बार पहले से भी खास होने वाली है. इसका कारन है बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, जो इस बार रामलीला के मंच पर दिखाई देंगे. दशहरे के दिन वो रावण दहन करेंगे. दर्शकों के लिए यह एक काफी बड़ा सरप्राइज है. हर वर्ष दिल्ली की रामलीला बड़ी धूमधाम से रहेगी. काफी लोग इसे देखने के लिए दूर दूर से आते हैं. इस बार रामलीला को और भी अधिक खास बनाने के लिए बॉबी देओल को इसके लिए बुलाया गया है. बॉबी देओल ने फिल्मों में काफी दमदार रोल किए हैं. अब वो रामलीला में आकर रावण दहन करते नजर आएंगे.
रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने क्या कहा
रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि बॉबी देओल दशहरे के दिन मंच पर नजर आएंगे और रावण का दहन भी वह खुद ही करेंगे. उनकी मौजूदगी से रामलीला में एक अलग ही जोश दिखाई देगा. लोगों में अभी से उत्साह है. सोशल मीडिया पर भी यह खबर काफी वायरल हो रही है. बॉबी देओल के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं.
काफी लोग रामलीला केवल उन्हें देखने के लिए ही आते हैं. आयोजकों का मानना है कि इस बार भीड़ पहले से अधिक होगी. आपको बता दें रामलीला में हर साल कोई न कोई बड़ा चेहरा नजर आता है. इससे न केवल धार्मिक भावनाएं जुड़ती हैं, बल्कि युवाओं में भी रामायण के प्रति रुचि बढ़ती है.
लाल किला ग्राउंड पर तीन मुख्य रामलीलाओं का आयोजन
जी हां, लाल किला मैदान में हर वर्ष की 3 बड़ी रामलीलाएं होती हैं. जिनमें से एक है लव कुश रामलीला. इसके आठवें दिन काफी युवा दर्शक भी आए. पूरा मैदान तालियों की आवाज से गूंज उठेगा. इस दिन लंकिनी से भेंट, लंका में रावण-सीता संवाद, रावण और हनुमान के बीच संवाद के बाद अंत में लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया. जिसके बाद पूरा स्टेडियम जय श्री राम-जय श्री राम से गूंज उठा. लोगों ने राम जी के नाम के खूब नारे लगाए.









