दिल्ली में खुले में कूड़ा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना, सरकार ने जारी किए निर्देश
दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ बढ़ता प्रदूषण भी चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार ने GRAP लागू कर दिया है।

दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ बढ़ता प्रदूषण भी चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP लागू कर दिया गया है। बता दें कि कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट की सब-कमिटी ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में धूल कम करने के लिए सख्त एक्शन लेने को कहा है।
निर्देश जारी करते हुए बताया गया कि अगर प्रदूषण का स्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो सख्त कदम भी उठाये जा सकते है। हालांकि बीते दिन हुई बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है। बताते चले कि सब कमिटी ने एक मीटिंग की थी। इस मीटिंग में IMD की तरफ से जानकारी दी गई कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली की हवा ख़राब होने वाली है। वही तेज हवा चलने से उड़ रही धूल से दिल्ली-एनसीआर समेत गुजरात, यूपी ,राजस्थान पर भी असर डालेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि कमिटी ने कहा कि ट्रैफिक वाली सड़कों की मैकेनाइज्ड सफाई,निर्माण स्थलों पर धूल कम करने के लिए सख्त नियम, मलबे का सही निस्तारण जैसे कदम उठाये जाने चाहिए। वही खुले में कूड़ा डालने और उसे जलाने पर सख्त नियम लाने चाहिए। साथ ही साथ लैंडफिल साइट पर लग रही आग को रोकने और लापरवाही बरतने वालो पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।










