दिल्ली में जहरीले धुएं से परिवार के 3 लोगों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर
देश की राजधानी दिल्ली में एक ही घर के 4 में से 3 लोगो की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि जहरीले धुएं की चपेट में आने

देश की राजधानी दिल्ली में एक ही घर के 4 में से 3 लोगो की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि जहरीले धुएं की चपेट में आने से तीनों की मृत्यु हुई है। वहीं एक महिला भी काफी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक युवक और उसके दो बच्चे भी मौजूद हैं। हालांकि इसे आत्महत्या भी कहा जा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी माना जा रहा है कि इन मौतों के पीछे का कारन वित्तीय संकट भी हो सकता है।
जहरीले धुएं से मौत
दरअसल, पूरा मामला दिल्ली के संगम पार्क इलाके का है। यहां एक बाइक हॉर्न बनाने वाली फैक्ट्री के अंदर जहरीले धुएं की चपेट में आने से एक ही घर के 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं एक ही हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज किया जा रहा है। हाालांकि पुलिस इसे आत्महत्या से भी देख रही है। सभी बिंदुओं की जांच चल रही है।
एक महिला का इलाज जारी
पुलिस ने सोमवार को हादसे के बारे में सुचना दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की शिनाख्त हरदीप सिंह (40), उनके बेटे जगदीश सिंह (16) और बेटी हरगुल कौर से हुई है। वहीं पुलिस ने कहा कि हरदीप की पत्नी हरप्रीत कौर की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज किया जा रहा है।
वित्तीय संकट भी हो सकता है कारण
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा कि हादसा संगम पार्क इलाके में ‘डीएसआईडीसी शेड’ नंबर 63 में बाइक हॉर्न की विनिर्माण इकाई में हुई। उन्होंने बतया, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता लगा कि घरवाले सुबह यूनिट में दाखिल हुए और परिसर के अंदर एक जहरीला पदार्थ सूंघ लिया।’’ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के पीछे वित्तीय संकट को कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शेड को सील कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।









