दिल्ली में ससुराल वालों के जुल्मों से तंग आकर बहू ने की खुदखुशी

राजधानी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक बहू ने ससुराल वालों के जु़ल्मों से तंग आकर खुदख़ुशी कर ली.

राजधानी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे कथित तौर पर एक बहू ने ससुराल वालों के जु़ल्मों से तंग आकर खुदख़ुशी कर ली.

आपको बता दें मृतका (रितु) का विवाह 7 साल पहले ब्रह्मपुरी में रहने वाले एक युवक से हुआ था और उसके 2 बच्चे है.

मृतका की खुदखुशी पर उसके परिवार वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुराल में हो रहे जुल्मों की वजह से उनकी बेटी परेशान थी.

वहीं मरने से एक घंटे पहले रितु ने अपनी माँ को कॉल किया था और ज़िंदगी से हारने की बात कही थी और 1 घंटे बाद रितु के मरने की ख़बर आ गई.

बता दें, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रितु के परिवार वालो को कॉल किया गया फिर उनकी मौजूदगी में रितु के शव को पंखे से उतारा गया.

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की छानबीन की जा रही है.

ये भी पढ़े : दिल्ली में बदमाशों ने 2 महिलाओं का घर में घुसकर किया कत्ल

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!