दिल्ली में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 19 वर्ष की युवती ने पिया एसिड, मामला दर्ज
देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज साउथ इलाके में एक 19 वर्ष की लड़की ने एसिड पीकर अपनी जान देने का प्रयास किया है. यह पूरा हादसा

देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज साउथ इलाके में एक 19 वर्ष की लड़की ने एसिड पीकर अपनी जान देने का प्रयास किया है. यह पूरा हादसा 18 जून का है. जब लड़की को गंभीर हालत में स्पाइनल इंजरीज़ अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहां से पुलिस को मिली सुचना और उसी वक्त पुलिस टीम वहां पर पहुंची.
जांच के चलते यह सामने आया कि लड़की एक लड़के जिसका नाम रिहान है उसके साथ रिलेशनशिप में थी तथा डिप्रेशन में थी. हादसे वाले दिन लड़की घर पर अकेली थी. करीब 4:45 बजे एक पड़ोसी ने उसे दर्द में देखा और उसी समय उसको अस्पताल लेकर गया. लड़की की हालत बिगड़ने पर 20 जून को उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया.
शादी का दिया झांसा
जिसके बाद में लड़की की मां ने पुलिस स्टेशन वसंत कुंज साउथ में आरोपी रिहान के खिलाफ मामला दर्ज किया. मां का आरोप है कि रिहान ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों से उसे ब्लैकमेल किया.
मोबाइल में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग्स
फिर मां ने पुलिस को लड़की का मोबाइल फोन भी सौंपा, जिसमें रिहान के खिलाफ काफी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स थी. पीड़िता की हालत गंभीर होने की वजह से उसका बयान नहीं लिया, पर मोबाइल में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस ने 25 जून को FIR दर्ज की और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी रिहान को पकड़ लिया है.
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद रिहान, शंकर कैंप, रंगपुरी पहाड़ी का रहने वाला है और 12वीं तक पढ़ा है. पहले एयरपोर्ट पर लोडर की नौकरी करता था लेकिन अब बेरोजगार है. उसके पिता भी मज़दूरी करते है.









