बिजली पर सब्सिडी पाने के लिए बस कीजिये एक मिस्ड कॉल, जारी हुआ विकल्प

अब बिजली सब्सिडी दिलाने के लिए जल्द ही मिस्ड कॉल नंबर जारी होगा, रजिस्ट्रेशन करा कर ही बिजली उपभोक्ता सब्सिडी पाने के हकदार होंगे

दिल्ली में तकरीबन सभी लोग बिजली पर मिल रही सब्सिडी का फायदा उठा रहे है। लेकिन अब इसको आगे भी बढ़ाने के लिए लोगों को एक नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी जिसके बाद बिजली उपभोक्ता सब्सिडी पाने के हकदार होंगे। जानिए पूरी खबर

बता दें कि दिल्ली में सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी से बाहर निकलने या 1 अक्तूबर से मुफ्त बिजली प्राप्त करने का विकल्प दिया जा रहे है। साथ ही इसके लिए शनिवार को आयोजित बैठक का एजेंडा दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी के ऑप्ट-इन और ऑप्ट-आउट की प्रक्रिया को सरल बनाना था।

इसी के चलते अब बिजली सब्सिडी दिलाने के लिए जल्द ही दिल्ली सरकार मिस्ड कॉल नंबर जारी करेगी। इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन करा कर ही बिजली उपभोक्ता सब्सिडी पाने के हकदार होंगे। इसको चुनने पर ही मुफ्त बिजली या सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

ऐसे में सिसोदिया ने बताया कि ‘सरकार हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक तक सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से पहुंच सकें। इस दिशा में सब्सिडी विकल्प चुनने की प्रक्रिया को आसान बनाने का फैसला लिया गया है।’

कैसे पाए सब्सिडी ?

रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि सब्डिसी लेने के लिए लोगों को मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप कर रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा। साथ ही दिल्लीवासियों के पास बिल के साथ अटैच एक फॉर्म भरने के अलावा, बिल पर क्यूआर कोड को स्कैन करके या डिस्कॉम केंद्र पर पहुंचकर सब्सिडी के लिए अपना विकल्प चुनने की भी सुविधा होगी। इस समय कि बात करे तो बिजली सब्सिडी का लाभ 47,11,176 परिवार उठा रहे हैं।

Aadhya technology
ये भी पढ़े: वाहन में लगी है ये चीज़े तो भरना पड़ेगा 10 हज़ार का चालान, जानिए नए नियम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!