
दिल्ली से मेरठ या मेरठ से दिल्ली जाने वाले लोगों को अब खर्चने पड़ सकते है ज्यादा पैसे। दरअसल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब टैक्स वसूला जाएंगे। बता दें कि NHAI ने आधिकारिक सुचना जारी कर दी है। वही टोल मूल्य भी तय कर दी है। साथ ही साथ टोल मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। अब 1 अप्रैल से दिल्ली से मेरठ जाने वाले लोगों को 155 टैक्स भरना होगा। हालांकि पहले यह टोल टैक्स 140 रुपए रखने का प्रस्ताव था।
बता दें कि मेरठ से डासना (गाजियाबाद) जाने के लिए 70 रुपए, इंदिरापुरम तक 105 रुपए और दिल्ली के सराय काले खां तक 155 रुपए देने होगें। वही दिल्ली के सराय काले खां से रसूलपुर सिकरोड तक के 100, भोजपुर एग्जिट के लिए 130 और मेरठ के लिए 155 रूपये देने होंगे। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम से रसूलपुर सिकरोड तक 55 रुपए, भोजपुर तक 80 रुपए और मेरठ तक 105 रुपए का टोल देना होगा। साथ ही साथ डूंडाहेड़ा से रसूलपुर सिकरोड तक 30 रुपए, भोजपुर तक 60 रुपए और मेरठ तक 85 रुपए देने होंगे।
बता दें कि 1 अप्रैल 2021 से दिल्ली-मेरठ जाने वाले लोगों के लिए यह एक्सप्रेस-वे खुल गया था। जिसके बाद लोगों की आवाजाही पर कोई टैक्स नहीं लग रहा था। टोल टैक्स दोबारा शुरू करने का कई बार विचार किया लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। इस एक्सप्रेस-वे पर प्रतिदिन करीब 80 हजार वाहन चलते है।
ये भी पढ़े: Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी, जानें क्या है खास