कल Vedanta Half Marathon के चलते ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की एडवायजरी

कल एक मैराथन होने वाली है लेकिन उसके चलते ट्रेफिक में थोड़ी हलचल देखने को मिल सकती है जिसके चलते ट्रेफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है

राजधानी दिल्ली में बहुत से कार्यक्रम देखने को मिलते है जिसमे लोग हिस्सा लेते है। ऐसे में कल एक मैराथन होने वाली है जहां बहुत से लोग भाग लेंगे लेकिन उसके चलते ट्रेफिक में थोड़ी हलचल देखने को मिल सकती है जिसके चलते ट्रेफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि दिल्ली में कल यानि रविवार 16 अक्तूबर को वेदांता हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की जा रही है। जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हाफ मैराथन दौड़ को देखते हुए दक्षिण दिल्ली व नई दिल्ली में सुबह पांच से 10 बजे तक न आने की सलाह दी है। इस हाफ मैराथन को चार तरह की दौड़ आयोजित किया जा रहा है जहां दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर ही आकर खत्म होगी।

इस बारे में नई दिल्ली जिला डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ के चलते दिल्ली में कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। ऐसे में लोग सुबह पांच से 10 बजे तक इन मार्ग भीष्म पितामह मार्ग, डा. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हैक्सागॉन, केजी मार्ग, बाहरी व इनर सर्किल कनॉट प्लेस, संसद मार्ग(पटेल चौक से बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस), जनपथ(जनपथ-टॉलस्टॉय मार्ग क्रॉसिंग से बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस), टॉलस्टॉय मार्ग, फिरोजशाह रोड व शाहजहां रोड पर ट्रैफिक के चलने पर प्रतिबंध रहेगा जिससे ट्रेफिक भी लग सकता है।

इन रूट पर होगी दौड़

रिपोर्ट्स में बताया की दौड़ के शुरू होते अरविंदो मार्ग- लोधी रोड जंक्शन, नीला गुंबद, राजेश पालयट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग, एसबी भारती मार्ग-महर्षि रमन जंक्शन मार्ग, एसबी भारती मार्ग-पंडारा रोड जंक्शन, एसबी भारती मार्ग-डा. जाकिर हुसैन मार्ग जंक्शन, शेरशाह रोड-मथुरा रोड जंक्शन, पुराना किला रोड-मथुरा रोड जंक्शन, तिलक मार्ग-भगवान दास रोड जंक्शन, डब्ल्यू पाइंट, मथुरा रोड-भैरो मार्ग जंक्शन, क्यू पाइंट, एमएसआर गोलचक्कर, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, कोटला रोड लाइट, मेहरचंद मार्केट रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, अंडर सेवा नगर फ्लाइओवर, सेकंड एवेंयू व चौथा एवेन्यू से ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जायेगा ताकि यात्रियों और दौड़ने वाले लोगों को कोई दिक्कत न पहुंचे।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: 25 अक्टूबर के बाद नहीं होगा ये सर्टिफिकेट तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!