दिल्ली से मुंबई बसाया जा रहा है 302.63 हेक्टेयर का TOWNSHIP

ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने मंगलवार को औद्योगिक टाउनशिप में विकास कार्यों का जायजा लिया था

ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने मंगलवार को औद्योगिक टाउनशिप में विकास कार्यों का जायजा लिया था और पूरे टाउनशिप में सफाई और और अन्य सभी कार्य की गुणवत्ता से वह काफी नाराज हुए और जल्द से जल्द इसे दरुस्त करने का आदेश दिया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर एक खास टाउनशिप 302.63 हेक्टयेर में बसाया जा रहा है जहाँ आम जीवन के लिए सुख सुविधा के साथ-साथ स्पेशल परपज गाड़ियों के जरिये यातायात मुहैया कराया जायेगा जिसके बाद यहाँ पर प्रदूषण जीरो हो जायेगा।

जानकारी के मुताबिक यहाँ पर आम यातायात के लिए केवल नवीनीकरण ऊर्जा पर चलने वाले वाहन मिलेंगे और इसी के साथ ऑफिस, बच्चों के स्कूल मनोरंजन के सारे साधन एक ही जगह पर आपको उपलब्ध मिलेंगे।

बता दें कि डीएमआईसी के दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र के तहत टाउनशिप के लिए 302.63 हेक्टेयर भूमि विकसित की गई है ताकि डीएमआईसी क्षेत्र में आद्योगिक विकास के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की सुविधा मिल सके।

Insta loan services

यह भी पढ़े: फ्लैट देने के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की ठगी, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!