/* */

जल्द शुरू होने वाला है ट्रेड फेयर, DMRC ने इन 67 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट

राष्ट्रीय दिल्ली के प्रगति मैदान में हर साल के जैसे इस बार भी ट्रेड फेयर शुरु होने वाला है. आपको बता दें, 14 नवंबर से इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड

राष्ट्रीय दिल्ली के प्रगति मैदान में हर साल के जैसे इस बार भी ट्रेड फेयर शुरु होने वाला है। आपको बता दें, 14 नवंबर से इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शुरू होने वाला है। हालांकि शुरु के 5 दिन बिजनेस सम्बंधित लोगों के लिए होंगे। पर 19 नवंबर से ये आम जनता के लिए खुलेंगे। यदि आप भी इसका आनंद उठाना चाहते हैं तो DMRC ने इससे जुड़ी पूरी सुचना साझा की हैं।

क्या होगा समय:

DMRC ने बताया कि ट्रेड फेयर के लिए इस बार लगभग 67 मेट्रो स्टेशनों पर टिकट की सहूलियत मिलेगी। बता दें कि ट्रेड फेयर प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक होगा। बता दें इसकी एंट्री का वक्त रोज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है। वहीं टिकट आपको दिल्ली मेट्रो के इन 67 स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मिलेगी।

 delhi trade fair tickets dmrc

किन-किन स्टेशन पर मिलेंगे टिकट?

ट्रेड फेयर के लिए टिकट दिल्ली मेट्रो की कुछ गिने चुने स्टेशनों पर मिलेंगी। रेड लाइन में 9 स्टेशन, येलो लाइन के 11 स्टेशनों, ब्लू लाइन के सबसे अधिक 24 स्टेशनों, ग्रीन लाइन के 3 स्टेशनों, वॉयलेट लाइन के 8 स्टेशनों, पिंक लाइन के 5 स्टेशनों, मजेंटा लाइन के 5 स्टेशनों और ग्रे लाइन के एक-एक स्टेशन पर टिकट की सहूलियत दी जाएगी।
 delhi trade fair tickets dmrc

जानें टिकट की कीमत:

वहीं टिकट की बात की जाए तो, हफ्ते के 5 दिन यानि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक युवाओं के लिए इसके टिकट सिर्फ 80 रुपये होगी और बच्चों के लिए सिर्फ 40 रुपये। वहीं, वीकेंड पर टिकट की कीमत बढ़कर 150 और 60 रुपये हो जाएगी।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!