Delhi Master Plan 2041 पर व्यपारियों को आपत्ति, सिसोदिया ने मांगे सुझाव

दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को लेकर दिल्ली की सरकार ने व्यापारियों से सुझाव मांगे हैं। व्यापारियों के साथ बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक हफ्ते में व्यापारी से सुझाव देने के लिए कहा है।

Delhi Master Plan 2041 को लेकर दिल्ली की सरकार ने व्यापारियों से सुझाव मांगे हैं। व्यापारियों के साथ बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक हफ्ते में व्यापारी से सुझाव देने के लिए कहा है।
मास्टर प्लान 2041 को लेकर दिल्ली के व्यापारी जागरूक हैं और उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ एक मीटिंग में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि दिल्ली के व्यापारियों के मुद्दों को भी Delhi Master Plan में शामिल किया जाना चाहिए।

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे CTI के Chairman बृजेश गोयल ने कहा कि 3 August की मीटिंग में दिल्ली के 50 व्यापारी नेताओं ने मनीष सिसोदिया से अनुरोध किया कि दिल्ली सरकार उनके विषयों को DDA के सम्मुख रखे।

इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से दिल्ली के व्यापारियों के साथ है और हम चाहते हैं कि दिल्ली के व्यापारियों के मुद्दों को भी Delhi Master Plan में शामिल किया जाना चाहिए। मनीष सिसोदिया ने व्यापारियों से 1 हफ्ते में अपने सुझाव भेजने का अनुरोध किया। जिससे कि दिल्ली सरकार उनको मुद्दों को DDA के सामने रख सके।

Tax Partner

दिल्ली के व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे है:-

> दिल्ली में गोदामों और Warehouse के लिए एक पाॅलिसी मास्टर प्लान 2041 में शामिल होनी चाइए।

> कनाॅट प्लेस, चांदनी चौक, सदर बाजार जैसे ऐतिहासिक बाजारों के डवलपमेंट के लिए प्रोपर रोडमैप बनाया जाए।

> पुरानी दिल्ली के बाजारों से Wholesale Activity को शिफ्ट करने की बात नये मास्टर प्लान में की गई है लेकिन उसके लिए कोई           समय सीमा और जगह निर्धारित नहीं की गई है जबकि जिन बाजारों को पहले शिफ्ट किया जाना था उनको भी अभी तक शिफ्ट नहीं किया जा सका है।

> दिल्ली के बड़े बड़े बाजारों में पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ठोस प्लान नहीं है।

> जो हजारों दुकानें कुछ साल पहले कनवर्जन चार्ज को लेकर सील की गई थी उनको डीसील करने का कोई प्रावधान नहीं है।

> दिल्ली में होस्पिटेलिटी सेक्टर को बढावा देने के लिए वेडिंग फेयर, नाइट शाॅपिंग जैसी आकर्षक योजनाएं लानी चाहिए।

 

ये भी पढ़े: Tokyo Olympics 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता ओलिंपिक में मेडल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!