कश्मीरी गेट में हुआ दर्दनाक हादसा, DTC बस ने युवक को कुचला, मौत

देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट में मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रहे एक युवक को डीटीसी बस (DTC Bus) ने कुचल दिया था। पु

देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट में मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रहे एक युवक को डीटीसी बस (DTC Bus) ने कुचल दिया था। पुलिस यसु वक्त घायल को एंबुलेंस द्वारा सिविल लाइंस के ट्रॉमा सेंटर में लेकर गयी, जहां डॉक्टर्स ने से मृत बता दिया। मृतक की शिनाख्त कारी शाह से हुई है।

पुलिस ने आरोपित बस चालक को पकड़ कर गिरफ्तरा कर लिया है और लाल रंग की डीटीसी बस को अपने कब्जे में भी लिया है। पूछताछ में आरोपित ने कहा कि एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में यह घटना हो गयी।

किसी महिला ने दी सूचना

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उन्हें किसी महिला ने इस घटना की जानकारी दी। कॉल पर पीसीआर के साथ ही पुलिस भी मौके पर आ गयी और घायल को अस्पताल लेकर गयी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बिहार के मधुबनी का रहने वाला था मृतक
मृतक की शिनाख्त उसके पास से प्राप्त हुई कागजात से बिहार निवासी कारी शाह से हुई है। दिल्ली में वह कहा रह रहा था,इसका पता पुलिस को नहीं चल पाया। पुलिस मृतक के परिवार का पता लगाने के प्रयास में जुटे हुए है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!