Train Delays: दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाली काफी ट्रेनें हुई लेट, देखें फुल लिस्ट
शुक्रवार को दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। देरी से चलने के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव

शुक्रवार को दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। देरी से चलने के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।
सुबह सवा पांच बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष (05580) 13.15 घंटे की देरी से शाम साढ़े छह बजे तथा दोपहर 1.25 बजे रवाना होने वाली आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 7.05 घंटे के देरी से रात साढ़े आठ बजे रवाना होगी।
लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू, पलवल-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू, बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू, पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, सहित कई लोकल ट्रेन 15 मिनट से लेकर एक घंटे के देरी से चल रही है।









