दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में तकनीकी खराबी के चलते देरी से चल रही हैं ट्रेनें
देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शनिवार की सुबह तकनीकी खराबी की वजह से दिलशाद गार्डन और शाहदरा के

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शनिवार की सुबह तकनीकी खराबी की वजह से दिलशाद गार्डन और शाहदरा के बीच सेवाओं में काफी देरी हुई। DMRC ने इस बात की सुचना दी। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में न्यू बस अड्डा से जोड़ती है।
Red Line Update
Delay in services between Shahdara and Dilshad Garden.
Normal service on all other lines.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 24, 2024
DMRC ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘दिलशाद गार्डन और शाहदरा के बीच सेवाएं रुक गयी। बाकि सभी लाइन पर सेवाएं सही हैं।’’









