दिल्ली मेट्रो में पैसे मांगते हुए दिखे किन्नर, यूजर्स ने सुनाई DMRC को खरी-खोटी
हाल ही में एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है जहां मेट्रो के अंदर ही किन्नर एक लड़की से पैसे मांगते हुए दिख रही है

आप दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे है और आपके पास एकदम से किन्नर पैसे मांगने आ गए आपको कैसा लगेगा? वैसे आम तौर पर देखा जाए तो आपने दिल्ली के ट्रैफिक सिग्नल पर भेट सी गाड़ियों के आगे खड़े होकर किन्नरों को भीख मांगते हुए देखा ही होगा और उसी के साथ ही कई बार लोकल बस के अंदर भी किन्नर भी चढ़ कर भीख मांगते दिख जाते हैं, लेकिन क्या आपने खुद कभी मेट्रो में ऐसा नजारा देखा है? तो आपका जवाब होगा नहीं!
लेकिन हाल ही में एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है जहां मेट्रो के अंदर ही किन्नर एक लड़की से पैसे मांगते हुए दिख रही है। साथ ही वायरल वीडियो को देखकर लोग भड़के हुए नज़र आ रहे है और उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को टैग करके भला-बुरा भी कहा है।
वही इस वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे एक किन्नर सीट पर बैठी महिला से पैसे मांगती दिख रही है और सतह ही वह उसके सिर पर हाथ भी रखती है और यूजर द्वारा वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है की ‘दिल्ली मेट्रो में सुबह ऐसी होती है। मैं ध्यान दिलाना चाहूंगा की DMRC यह बिल्कुल acceptable नहीं है। हम किसी लोकल परिवहन में यात्रा नहीं कर रहे हैं।’ इस कैप्शन के द्वारा यूजर ने DMRC से यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है।
ये सब होने के बाद डीएमआरसी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘कृपया कोच नंबर बताएं। ट्रेन के अंदर और बाहर कोच नंबर लिखा होता है।’ डीएमआरसी द्वारा रेफरेंस के लिए इमेज भी अटैच की है जिससे पता चल सके कि कोच नंबर कहां लिखा होता है। जवाब में यूजर ने लिखा, ‘हमें कोच नंबर पता नहीं है। कोई व्यक्ति कोच नंबर कैसे याद रख सकता है? यह वीडियो मेरी एक महिला मित्र द्वारा शूट किया गया है जो महिला कोच में यात्रा कर रही है।’ आगे लिखा कि उनकी दोस्त द्वारा जो जानकारी दी है उसके अनुसार, यह सुबह 9.30 बजे के आसपास की बात है और ये मेट्रो रेड लाइन के शहीद स्थल से दिलशाद गार्डन रूट पर मेजर मोहित शर्मा स्टेशन के पास होता दिखा है।
ये सब चीज़ो को देखते हुए बहुत से लोगो ने DMRC पर सवाल उठाये है जहां किसी यूजर लिखा है की ‘डीएमआरसी इसपर कार्यवाही होगी या नहीं?’ दुसरे यूजर ने लिखा, ‘बस यही बचा था देखने को।’ वही एक ने लिखा, ‘यह क्या बकवास हो रहा है इस देश में?’ साथ ही लिखा की इतने सारे CCTV किस लिए लगा रखे हैं और इन्हें मॉनिटर करने के लिए इतने लोगों को आपने क्यों रखा हुआ है। वही अब सवाल यही उठता है की सरकार इसपर एक्शन क्यों नहीं ले रही है क्योकि ये कोई लोकल बस या ट्रेन नहीं है, यह भारत की सबसे बड़ी मेट्रो है जहां लोग रोजाना सफर करते है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










