कल से BS-3 और 4 डीजल बसों की एंट्री पर रोक लगने के चलते ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रदर्शन

दिल्ली परिवहन विभाग और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट द्वारा प्रदूषण के नाम पर बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 1 नवंबर से डीजल BS-3 और BS-4 बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और अब इसके विरोध में दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा सोमवार को जंतर-मंतर पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हरियाणा, राजस्थान और यूपी से प्रदर्शनकारी पहुंचे और इनका इस बारे में कहना है कि इनकी टैक्सी और बसें सर्दी में कोई धुआं नहीं छोड़ती और यह प्रदूषण की समस्या पराली जलाने और पटाखों की वजह से ही ज्यादा देखि जाती है।

बता दें कि दिल्ली परिवहन विभाग और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट द्वारा प्रदूषण के नाम पर बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट द्वारा बताया गया कि पूरे भारत में डीजल BS 4 टैक्सी और बसों पर सरकार प्रतिबंध लगाने वाली है।

हालाँकि, 2 सालों से बस चालक कोरोना महामारी से पीड़ित रहे हैं और ऐसे में दोबारा लगाया गया फिर से प्रतिबंध चालकों के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं होता दिखर है। सात ही दिल्ली परिवहन विभाग के कमिश्नर आशीष कुंद्रा से मांग है कि यह प्रतिबंध इन्ही कारणों को देखते हुए हटा दिया जाए।

कुत्ते को लेकर रिटायर्ड IAS और महिला के बीच हुआ विवाद

जैसे की आपको पता है उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में आए दिन ही कुत्तों को लेकर बड़ी-बड़ी सोसाइटी में मारपीट के विवाद सामने आते रहते हैं और इसी कड़ी में एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां कुत्ते को लेकर एक महिला और रिटायर्ड IAS के बीच ही बुरी तरह हाथापाई हो गई। इतना ही नहीं बाद में महिला का पति पूर्व IAS से मारपीट करता हुआ भी इस वीडियो में नजर आ रहा है और इस पूरी घटना का वीडियो CCTV कैमरे में पूरा कैद हो गया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!