परिवहन विभाग ला रहा है ये एप जो करेगा वाहन को स्क्रैप करवाने में मदद, पढ़े पूरी खबर
परिवहन विभाग की तरफ से पुराने वाहन मालिकों को राहत देने के लिए वॉलेंटरी डिसक्लोजर ऑफ स्क्रैप (VDS) की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है

जैसे की आपको पता है दिल्ली में आज के समय में अगर 10 साल पुराने डीजल या 15 साल पेट्रोल वाहन के पूरे हो चुके हैं तो आपको वो वाहन सीधा स्क्रैप में डालना है। लेकिन बहुत से लोग है जो अभी भी इन वाहनों का इस्तेमाल करते है इसीलिए पकडे जाते है। लेकिन अब आप खुद भी अपने वाहन को सीधा घोषित कर सकेंगे। जिसका यह फायदा होगा की न तो वाहनों के जब्त होने का खतरा रहेगा और न ही स्थिति काल पूरी होने वाले वाहनों को स्क्रैप करने की चिंता सताएगी।
बता दें कि अगर आपके वाहन को स्क्रैप कर दिया गया है तो आप भी इसको पूरी जानकारी परिवहन विभाग को दे सकेंगे। ऐसे में वाहनों का सर्वे करने के लिए अब परिवहन विभाग द्वारा एप विकसित किया जाना है और यह आधार से जुड़ा होगा और सीधा एक क्लिक पर वाहनों का पूरा ब्योरा उपलब्ध आपको हो जायेगा और साथ ही वाहन को स्क्रैप करवाने में यह एप काम करेगा।
साथ ही परिवहन विभाग की तरफ से पुराने वाहन मालिकों को राहत देने के लिए वॉलेंटरी डिसक्लोजर ऑफ स्क्रैप (VDS) की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है जिससे तमाम वाहन मालिकों को राहत अब राहत मिलने वाली है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से आय की स्वैच्छिक घोषणा (VDIS) की तर्ज पर स्क्रैप की जानकारी भी साझा हो पायेगी।
हालाँकि, परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह सारा काम प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए वाहनों को स्क्रैप करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही वीडीएस की दिशा में पहल करने से वाहन मालिकों के साथ-साथ विभाग को भी बहुत फायदा मिलने वाला है।
आधार बताएगा पूरे वाहन का ब्योरा
साथ ही VDS के तहत मोबाइल नंबर डालने पर आपको OTP जारी होगा और इसके बाद आधार कार्ड का ब्योरा देने पर वाहन की भी पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही अगर वाहन को स्क्रैप कर दिया गया तो इसकी स्वैच्छिक घोषणा भी कर सकेंगे और ऐसे में मियाद पूरी होने के बाद वाहन को स्क्रैप करवाना है तो भी इस एप या वेबसाइट के इस्तेमाल से आप इसे बता पाएंगे।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










