दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों की हुई मौत
देश की राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों की मृत्यु हो गई। मृतकों की शिनाख्त शजर और शाह आलम

देश की राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों की मृत्यु हो गई। मृतकों की शिनाख्त शजर और शाह आलम से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर पता किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
मृतक के परिवार में माता-पिता और कई सदस्य
शाह आलम अपने घरवालों के साथ शालीमार गार्डन में रहते थे। घरवालों में माता-पिता और काफी लोग है। परिवार ने कहा कि दोनों भाई ने रविवार की दोपहर को घर से घूमने की बात बोलकर घर से निकले थे। रात तक वह घर नहीं लौटे, काफी बार काल करने पर फोन नहीं उठाया।
सोमवार सुबह पुलिस घर पर पहुंची और हादसे की सूचना दी। जिला पुलिस उपायुक्त डा. जाय टिर्की ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की मीत नगर सबोली फाटक के पास दो युवकों के शव पड़े हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुसिस मौके पर पहुंच गई।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस ने दोनों युवकों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक युवक के पास आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। जिस तरह से उन्हें चोटे लगी है, उससे उम्मीद है कि ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ है।









