दिल्ली में महिला के साथ दो बंटी बबली गिरफ्तार, 500 का नोट दिखा करते थे ठगी

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में दो ऐसे शातिर ठगों को पकड़ लिया, जो बॉलीवुड

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में दो ऐसे शातिर ठगों को पकड़ लिया, जो बॉलीवुड के फिल्मी के बंटी और बबली के जैसे थे. यह ठग लोगों को 500 रुपये के नकली नोटों का बंडल दे ठगी को अंजाम देते थे. पुलिस ने इनके पास से दो गोल्ड ईयररिंग, एक गोल्ड मंगलसूत्र के साथ एक नकली नोटों का बंडल किया है.

गिरफ्तार किए गए चोरो में से एक महिला भी मौजूद है. पुलिस के मुताबिक, यह ठग लोगों को नकली करेंसी देख उन्हें ठगते थे.

लिव इन में रहते थे दोनों ठग

बंटी तथा बबली की तर्ज पर आपराधिक मामलो को अंजाम देने वाले ये ठग अब तक काफी लोगों को अपना शिकार बना कर बैठे. एसीपी नरेंद्र खत्री की देखरेख तथा स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम किशन के नेतृत्व वाली SI विपिन कुमार, ASI मुरारी लाल, HC शेखर, विकास कुमार, कांस्टेबल अवनीश, अमन तथा महिला कॉन्स्टेबल अनीशा की टीम ने इन दोनों ठगों को गिरफ्तार करने में कमायाबी पाई है.

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ठगों की शिनाख्त चंदर विहार के निवासी राहुल सोलंकी और एक महिला के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वे दोनों लिव-इन मे रहते हैं. कमल नाम का उनका एक सहयोगी भी है, जो कि उसका भाई है. वह 500 रुपये के नकली नोटों का बंडल दिखा कर लोगों को ठगते थे.

दिल्ली वाले ऐसे ठगों से रहें सावधान

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि ऐसे ठगों से लोग सतर्क रहें. कुछ संदेहास्पद लगने पर उसी वक्त पुलिस को कॉल करें. ताकि ऐसे ठग भोले भाले लोगों को अपना शिकार न बना सके. दिल्ली पुलिस ने इनके पास से काफी साक्ष्य भी बरामद किए हैं. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस से जुड़े धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!