दिल्ली में हुई 10 करोड़ के कोकेन के साथ, दो विदेशी महिला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कोकीन की सप्लाई करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है और 2 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने कोकीन की सप्लाई करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है और 2 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। आपको बता दें कि इस गिरोह का संचालन दक्षिण अमेरिका से होता था।

इसी के साथ इस गिरोह का नेटवर्क मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय है। आरोपियों से उत्तम गुणवत्ता वाली 1850 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है। बरामद कोकीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के पिछले दस वर्षों के इतिहास में इसे कोकीन की सबसे बड़ी बरामदगी बताया जा रहा है। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेजीजेंस (सीआई) डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि गिरफ्तार मादक तस्कर महिलाओं की पहचान दक्षिण अमेरिका निवासी मौरे एर्ना गंगाडियन(45) और युगांडा निवासी नमुबिरू जनत उर्फ लिसा (35) के रूप में हुई है।

सीआई को 14 फरवरी को सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला कोकीन की खेप लेकर दिल्ली आई है। सूचना मिलने के बाद सीआई में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम दहिया व संदीप डबास की टीम ने करोल बाग स्थित होटल में छापेमारी की और सूरीनाम की एक महिला मौरे एर्ना गंगाडियन को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि वह होटल में 11 फरवरी से रह रही थी। उसके कब्जे से उत्तम गुणवत्ता वाली एक किलो कोकीन बरामद की गई। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह सूरीनाम स्थित संचालकों के निर्देश पर कोकीन को सप्लाई करने भारत आई थी। महिला ने ये भी बताया कि उसने नवी मुंबई में रहने वाली विदेशी महिला लिसा को भी कोकीन की खेप का एक हिस्सा दिया था।

जांच में पता लगा कि वह दक्षिण दिल्ली में आई हुई है। इसके बाद लिसा को उस समय दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया जब वह किसी को कोकीन की खेप देने जा रही थी। कोकीन दक्षिण अमेरिका मूल की बढिय़ा क्वालिटी की कोकीन है।

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: Russia-Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, राष्ट्रपति पुतिन ने अन्य देशों को दी ये चेतावनी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!