मुंडका इलाके में सीवर की सफाई करने के दौरान दो लोगों की मौत

मुंडका इलाके में हुई घटना में एक कॉलोनी का सफाई कर्मी व दूसरा गार्ड था। मृतक की शिनाख्त रोहित व अशोक के रूप में हुई। रोहित कॉलोनी में सफाई...

राजधानी दिल्ली के मुंडका स्थित लोकनायक पुरम कॉलोनी में शुक्रवार शाम के वक्त सीवर की सफाई करते समय दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में एक कॉलोनी का सफाई कर्मचारी व दूसरा गार्ड था। मृतक की शिनाख्त रोहित और अशोक के रूप में हुई मृतक रोहित कॉलोनी में सफाई का काम करता था, और दूसरा व्यक्ति अशोक गार्ड था।

मुंडका पुलिस को शुक्रवार शाम के वक्त कॉलोनी में सीवर की सफाई करने के दौरान दो लोगों के अचेत होने की सुचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने मेन हॉल को चौड़ा किया और उसके बाद दोनों को सीवर से अचेत अवस्था में निकाला और फिर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार लोकनायक पुरम कॉलोनी को डीडीए ने बसाया है। कॉलोनी में सीवर से जुड़ी समस्या थी। इस बात की सुचना डीडीए के अधिकारियों को दी जा रही थी इसके बाद शुक्रवार को कुछ लोग सीवर सफाई के लिए आए। उन्होंने यहां पर काम करने वाले रोहित को सीवर में उतरने के लिए राजी कर लिया और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के रोहित सीवर में उतर गया।

कुछ देर तक सीवर के अंदर से कोई हरकत नहीं होने पर अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ उसके बाद अशोक रोहित को देखने के लिए सीवर के अंदर गए और वह भी अचेत हो गए। तब मामले की सुचना फुरण पुलिस को दी गई। पुलिस व दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फिर दमकलकर्मी ने दोनों को बाहर निकाला। मरने वाले दोनों व्यक्ति इसी इलाके में रहते थे।

Anupama Musical Events

यह भी पढ़े: मशहूर सिंगर राहुल जैन की बलात्कार मामले में जमानत याचिका खारिज

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!