कार्बन वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में उतरे दो मजदूरों की मौत, नहीं थे कोई सुरक्षा उपकरण

देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में एक्शन बालाजी अस्पताल के बेसमेंट में कार्बन वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में सफाई के लिए उतरे दो

देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में एक्शन बालाजी अस्पताल के बेसमेंट में कार्बन वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की वजह से मृत्यु हो गई। शुरुआती जांच में मालूम हुआ कि बिना सुरक्षा उपकरणों के दोनों मजदूरों बृजेश और विक्रम को टैंक की सफाई के लिए अंदर भेज दिया, जिससे उनकी जान गई। पुलिस ने लापरवाही से मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि मंगलवार की शाम को 6:45 बजे मामले की सुचना मिली और दमकल विभाग की टीम वहां पर पहुंच गई। अस्पताल के बेसमेंट में वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में 4-5 टैंक बने हैं। अस्पताल ने पूरी सफाई का जिम्मा एक ठेकेदार को दिया है।

ठेकेदार टैंक की सफाई के लिए मंगलवार को बृजेश और विक्रम को सफाई के लिए लेकर आया था। टैंक में पहले बृजेश उतरा और अंदर पहुंचते ही बेहोश हो गया। उसे देखने विक्रम गया तो वह भी बेहोश हो गया। गड़बड़ी की उम्मीद होने पर अस्पताल की देखरख टीम सुरक्षा उपकरणों के साथ गई और दोनों को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।

वर्क परमिट जारी नहीं किया गया था
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह के काम के लिए वर्क परमिट जरुरी है। पर वर्क परमिट जारी नहीं हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एसटीपी के संचालन और रखरखाव का जिम्मा फ्रेंड्स एनवायरो इंजीनियर्स के पास है और वृजेश व विक्रम उसी कंपनी के कर्मचारी थे।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!